नियोजित शिक्षकों में फूटा आक्रोश,सक्षमता परीक्षा नियमावली की प्रतिया जलाई ।
नियोजित शिक्षकों में फूटा आक्रोश,सक्षमता परीक्षा नियमावली की प्रतिया जलाई ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! महुआ, प्रखंड संसाधन केंद्र पर सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर सक्षमता परीक्षा नियमावली के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास एवं संचालन जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने किया। इस मौके पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं अपर मुख्य शिक्षा सचिव केके पाठक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार नियोजित शिक्षकों को तरह-तरह से प्रताड़ित करने में लगी हुई है। पहले शिक्षकों से दक्षता परीक्षा ली गई और अब सक्षमता परीक्षा के नाम पर उन्हें प्रताड़ित करने का कोशिश की जा रही है। वही सक्षमता परीक्षा में असफल करने वाले शिक्षकों को हटाने का फरमान जारी कर दिया है जो सरासर गलत है। शिक्षकों ने कहा कि हम लोग हमेशा शिक्षा हित में काम करते आए हैं। बीस सालों से हम लोग शिक्षा का अलख जगा है लेकिन सरकार हम लोगों को एक साजिश के तहत हटाने का काम कर रही है। जिसे हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिक्षकों ने जल्द से जल्द बिना शर्त सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की । प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों में ललित दास, अरुण कुमार, सत्येंद्र कुमार, राघवेंद्र कुशवाहा, रंजीत कुमार, रामबाबू पासवान, मुकेश कुमार, संजय कुमार सुमन, मो दिल शेर, अरविंद कुमार, अमोद कुमार, मोतीलाल पासवान, राजीव कुमार, मो आशिक हसन मो शाकिर, शिवनाथ कुमार, विजय कुमार, श्वेता कुमारी, किरण कुमारी, आमोद पासवान, सोगरा कमर अंसार, रंजीता रंजन, निधि कुमारी, रंजीता मिश्रा, राधा कुमारी, नखत तारा , रंजना सिंह, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
