April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मंदिर चाहरदिवारी निर्माण एवं कब्रीस्तान घेराबंदी के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

मंदिर चाहरदिवारी निर्माण एवं कब्रीस्तान घेराबंदी के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, : जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी के साथ मंदिर चाहरदिवारी निर्माण एवं कब्रीस्तान घेराबंदी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, डीसीएलआर हाजीपुर, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एलईओ, सहायक अभियंता कार्य प्रमंडल, हाजीपुर एवं महुआ अंचल अधिकारी वैशाली, भगवानपुर, बिदुपुर तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा के द्वारा बताया गया कि मंदिर चाहरदिवारी निर्माण की 20 योजनाएँ ली गयी थी जिसमें 12 योजना पूर्ण है। एक योजना विवादित है। जबकि 06 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त हो गया है। एलईओ के कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि ये सभी योजनाएँ निविदा प्रक्रियाधीन है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि निवदिा प्रक्रिया पूरी कर एजेन्सी का चयन करते हुए तुरंत कार्यदेश दें और दो माह के अंदर सभी कार्यों को पूरा करायें।

कब्रीस्तान घेराबंदी के विषय में बताया गया कि जिला में कुल 217 योजना ली गयी थी जिसमें 196 योजना पूर्ण हो गयी है। कुल 04 योजना विवादित है जो सदर अनुमंडल, हाजीपुर से संबंधित है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित एसडीओ और एसडीपीओ से संयुक्त जाँच प्रतिवेन की मांग की गयी। प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि एक योजना न्यायालय वाद के कारण स्थगित की गयी है जबकि 11 योजना पुनर्निविदा में गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.