विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया विश्व स्काउट दिवस
विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया विश्व स्काउट दिवस।

गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट द्वारा स्काउट दिवस को विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर विश्व शांति के लिए एक दूसरे के साथ खड़े रहने की जरूरत है पर बल दिया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए रोवर स्काउट लीडर उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन के अवसर पर विश्व स्काउट दिवस एवं लेडी वेडेन पावेल के जन्म दिवस पर विश्व चिंतन दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है । हम सबों को विश्व शांति के लिए एक दूसरे के साथ खड़े रहने की जरूरत है ।कार्यक्रम में शामिल स्काउट गाइड एवं सभी बच्चों ने समाज में शांति स्थापित करने के लिए संकल्प लिया । इसके अंतर्गत सभी लोगों ने शांति की अपील की । इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि हम सबों को विश्व शांति के लिए कार्य करने की जरूरत है । साथ ही विश्व के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक आज के समय में दैनिक उपयोग में आने वाला पॉलिथीन है, इसलिए एकल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार करने की जरूरत है।हम सबों को मिलकर यह शपथ लेनी चाहिए की एकल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करेंगे । क्योंकि जब तक पर्यावरण संतुलित नहीं रहेगा तब तक हमारा देश स्वस्थ नहीं रह सकता । इसलिए इस चिंतन दिवस के अवसर पर हमें यह शपथ लेने की जरूरत है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर नीतू कुमारी ,राकेश कुमार ,उमेश कुमार ,रामबाबू राम, सुरभि कुमारी ,राहुल कुमार चौधरी, मोहम्मद जमालुद्दीन ,अजीत कुमार ,पूर्णिमा, ऋतु राज ,पूजा रानी ,सुषमा कुमारी, सरोज कुमार सिंह ,पंकज कुमार, मोहन सिंह ,टुनटुन कुमार उपस्थित रहे।
