पश्चिम एशिया संकट की छाया में वैशाली में आवश्यक वस्तुओं की सतत आपूर्ति की कवायद ,डीएम ने कालाबाजारी पर कड़ी नज़र की हिदायत
पश्चिम एशिया संकट की छाया में वैशाली में आवश्यक वस्तुओं की सतत आपूर्ति की कवायद ,डीएम ने कालाबाजारी पर कड़ी नज़र की हिदायत
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
हाजीपुर (वैशाली) — पश्चिम एशिया में युद्धजनित वैश्विक दबाव को देखते हुए मंगलवार को पुष्कर्णी सभागार में सचिव समाज कल्याण-सह-प्रभारी सचिव (जिला वैशाली) की अध्यक्षता और जिलाधिकारी वर्षा सिंह की उपस्थिति में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने एलपीजी/पीएनजी, पेट्रोल-डीजल, खाद-उर्वरक के स्टॉक, अस्पताल-एमडीएम विद्यालय, आँगनबाड़ी, जीविका दीदी रसोई, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और छात्रावासों में गैस-भोजन आपूर्ति की गहन पड़ताल के बाद विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संस्थान में आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो और कालाबाजारी पर त्वरित कार्रवाई हो।
सभी एसडीओ को पेट्रोल पंपों और एलपीजी एजेंसियों पर निगरानी, समय से पहले बंद होने या जमाखोरी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, कृषि पदाधिकारी को यूरिया-उर्वरक स्टॉक पर दैनिक नज़र, आपूर्ति पदाधिकारी को अस्पताल-छात्रावास-एमडीएम में लगातार गैस उपलब्धता और पीएनजी विस्तार पर बल देने का आदेश हुआ। श्रम अधीक्षक को राज्य-बाह्य कामगारों की सूची, संभावित वापसी, आवास-रोज़गार तैयारी रखने को कहा गया। जनसंपर्क पदाधिकारी को आपूर्ति पदाधिकारी संग समन्वय कर प्रेस विज्ञप्ति से प्रतिदिन सही जानकारी साझा करने तथा आईटी मैनेजर को सोशल मीडिया पर फेक न्यूज निगरानी का निर्देश दिया गया। बैठक में परस्पर समन्वय और अफवाह-रोधी सतर्कता पर ज़ोर रहा।
