March 31, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार टॉपर सबरीन परवीन को पूर्व विधायक डॉ मुकेश रौशन ने किया सम्मानित

बिहार टॉपर सबरीन परवीन को पूर्व विधायक डॉ मुकेश रौशन ने किया सम्मानित

_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — मैट्रिक में 500 में 492 अंक लाकर बिहार संयुक्त टॉपर बनी छौराही की सबरीन परवीन के घर मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ मुकेश रौशन पहुँचे। उन्होंने सबरीन के साथ पिता मोहम्मद सज्जाद और माँ अंगूरी खातून को भी अंग-वस्त्र, कलम और पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया। सज्जाद टायर-पंचर की दुकान चलाते हैं; परिवार ने बेटी की पढ़ाई में हर संसाधन लगाया। डॉ रौशन ने कहा, “अपने क्षेत्र की बेटी का बिहार-टॉप में नाम आना हम सबके लिए गौरव है। हम सबरीन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।” मौके पर पंचायत समिति सदस्य रवि भूषण कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध राय, विधानसभा प्रभारी सरफराज एजाज, मनीष रंजन, मो जावेद, दिनेश शाह, शत्रुघ्न शर्मा, मो नईम, दरोगा राय, राम प्रसाद राय समेत बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। इस उपलब्धि से छौराही और पूरे चेहराकलां प्रखंड में उत्सव-सा माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.