हरपुर ओस्ती में सोलर-लाइट पर निजी कब्जे का आरोप—वार्ड 14 की शिकायत, युवक ने माँगी जाँच
हरपुर ओस्ती में सोलर-लाइट पर निजी कब्जे का आरोप—वार्ड 14 की शिकायत, युवक ने माँगी जाँच
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
महुआ (वैशाली) — हरपुर ओस्ती पंचायत के वार्ड 14 में सोलर-लाइट लगाने को लेकर अनियमितता की शिकायत सामने आई है। प्रिंस कुमार (पिता लगन कुमार सिन्हा) ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी महुआ को आवेदन देकर कहा कि वार्ड सदस्य सुमन चौधरी ने कुल दस लाइटों में से सात अपने निजी उपयोग में लगा लीं। प्रिंस के अनुसार, मुखिया से चर्चा पर उन्हें जवाब मिला कि यह वार्ड सदस्य का मामला है और वह हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
आवेदक ने लिखित शिकायत में माँग की है कि लगी लाइटों की जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अकेली पंचायत की बात नहीं—जिले की कई पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों के बजाय निजी परिसरों में लाइटें लगाकर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है। शिकायतकर्ता चाहते हैं कि पंचायती राज पदाधिकारी स्थल-जाँच कर वितरण और उपयोग का सत्यापन करें।
