संत शिरोमणि रविदास जी को किया गया याद, 647 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
संत शिरोमणि रविदास जी को किया गया याद, 647 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर बेला पंचायत के जयसिंहपुर गांव में श्रद्धा के साथ याद किए गए संत शिरोमणि रविदास उनकी जयंती पुरे श्रद्धा के साथ समारोह का आयोजन कर लोगों ने मनाई तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
समारोह की अध्यक्षता गणेश रजक ने की। संचालन पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारक चौधरी ने कीया।इस अवसर पर समाजसेवी विश्वनाथ पासवान,वरिष्ठ अतिथि प्रोफेसर रवि यादव,डॉक्टर रामनरेश सिंह यादव,सेवानिवृत सकलदेव पासवान, अनिरुद्ध रजक,रजनीश कुमार,हरेंद्र राम,समाजसेवी शिवकुमार राय सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
पूर्व जिला पार्षद तारक चौधरी ने महापुरषों की कष्टमय जीवन और उनकी विचार समाज में रखने की बात कहीं।साथ ही बच्चो की शिक्षा और उज्जवल भविष्य की कामना किए।
