पातेपुर बाल विकास परियोजना से निकली मतदाता जागरूकता रैली
पातेपुर बाल विकास परियोजना से निकली मतदाता जागरूकता रैली
पातेपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम यशपाल मीणा के आदेशानुसार स्वीप कोषांग के कार्यक्रमानुसार पातेपुर बाल विकास परियोजना से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
सीडीपीओ वसुश्री के निर्देशानुसार परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका लवली कुमारी, स्वेता, फूलकुमारी, सुनीता कुमारी, कार्यालयकर्मी रमेश कुमार, बबन कुमार, सुधीर उपध्याय के नेतृत्व में कुमारी गीता, मीरा कुमारी, सोनी कुमारी, वीणा देवी, सीता कुमारी, इंदु कुमारी, आशा कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, संगीता कुमारी, निर्मला कुमारी, अर्चना कुमारी, कुमारी मंजू सिंह, केशरी देवी, रेणु नंदन, गीता देवी, पिंकी कुमारी समेत 200 सेविकाओं ने मतदाता रैली निकाली। परियोजना कार्यालय परिसर से रैली निकल कर मेन रोड में ट्रांसफार्मर चौक, पीएचसी, थाना, लहेड़ी चौक, मुंशी चौक फिर वहाँ से वापस होकर फकीरचंद चौक से बजरंग चौक होते ब्लॉक परिसर में पहुंच रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल सेविकाएँ लोगों को मतदान में अवश्य भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाला नारे लगा रही थीं। रैली का नेतृत्व कर रही महिला पर्यवेक्षिकाएँ लोगों को मतदान में हिस्सा लेने की अपील कीं।
