April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नई शिक्षा नीति के खिलाप ए आइ एस एफ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

नई शिक्षा नीति के खिलाप ए आइ एस एफ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।वैशाली ! महुआ , ए आई एस एफ जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी के नेतृत्व में भारत सरकार नई शिक्षा नीति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।
नई शिक्षा नीति 2020 देश के लिए खतरनाक है। इसके लागू होने से देश की शिक्षा गर्त में जा रही है ।गरीबों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है ।शिक्षा सिर्फ अमीरों तक सीमित करने की साजिश चल रही है ।इस नीति को पढ़ और समझकर आम छात्र नौजवानों को गुलबंद होने की जरूरत है, यह बातें एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कही।
वे शनिवार को महुआ बाजार के एक निजी कोचिंग संस्थान वेब क्लासेस के छात्रों को संबोधित करते हुए कह रहे थे ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति 2020 बिना किसी शिक्षाविदो से बातचीत किए, बिना संसद में बहस कराए जबरदस्ती देश को थोप दिया गया इसलिए यह एआईएसएफ देश भर में इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। उन्होंने दावा किया कि फरवरी तक 5 लाख छात्र नौजवानों ने इस नीति के विरोध में हस्ताक्षर कर चुके हैं
एआईएसएफ के हस्ताक्षर अभियान में छात्र नौजवान खुलकर हस्ताक्षर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य है ,उसके बाद हस्ताक्षरिक ज्ञापन राष्ट्रपति को सौप जाएगा ।
जिला उपाध्यक्ष आदर्श रंजन यादव ने कहा 4 साल का स्नातक सेमेस्टर सिस्टम नई शिक्षा नीति 2020 के तहत ही लागू किया गया है। इससे आम छात्राओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।
इस हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी,सफदर इरशाद,उत्कर्ष कुमार ,अनीस अंजान ,अनुज मालाकार, चंदन कुशवाहा, विजय यादव,गौरव यादव समेत अन्य छात्र उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.