महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की विभिन्न जगहों पर निकली मनमोहक बाराती।
महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की विभिन्न जगहों पर निकली मनमोहक बाराती।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! हाजीपुर ,महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न शिवालयों में पूर्ण भक्ति भाव से बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जा रही है ।जगह-जगह झांकी निकालकर भोले बाबा की बाराती को प्रदर्शित किया गया है। हाजीपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई ,जिसमें दर्जनों बैंड बाजे, विभिन्न प्रकार के आकर्षक झांकियां के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भोले बाबा के गाड़ीबान के रूप में बैलगाड़ी को हांकते देखे गए । यह विशाल जुलूस पातालेश्वर धाम से निकलकर मस्जिद चौक , गुदरी होते हुए राजेंद्र चौक, अनवरपुर चौक, होते हुए अक्षवत राय स्टेडियम पहुंची ,जहां पर बैंड बाजा एवं झांकियां को पुरस्कृत किया गया। जंदाहा प्रखंड के बाबा बटेश्वर नाथ में एक महीने तक चलने वाला मेले का शुभारंभ हुआ ,जहां पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में बटेश्वर नाथ की पूजा अर्चना की ।नगर पंचायत जंदाहा में भी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । महुआ के कालीघाट से विभिन्न झांकियां से सजी जुलूस निकाली गई ,जो नगर के विभिन्न सड़कों से गुजरती हुई गांधी मैदान में जाकर समाप्त हुई ।पातेपुर क्षेत्र के दरबेश्वर नाथ धाम डभैच्छ में बाबा भोले की पूजा अर्चना एवं मेला का आयोजन किया गया। जिले के सभी मठ ,मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है ।कहीं अष्टयाम यज्ञ तो कहीं शिव विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है । पुरा जिला शिव के भक्ति में लीन है।
