April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ओम प्रकाश सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीवनलाल, गौरव कमल , नवीन कुमार ठाकुर ज्योति प्रकाश, राजेश कुमार अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर, शिवकांत झा अध्यक्ष जिला विधिज्ञ संध के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। जिसमें कुल 2797 वादों का निष्पादन किया गया। जिसमें 7 करोड़ 68 लाख 47 हजार 46 रुपए का की राशि का सेटलमेंट किया गया। उक्त समझौते में व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में लंबित 556 वादों का निस्तारण किया गया तथा शेष 2241 पूर्व विवाद वादों का निस्तारण किया गया । उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली श्री राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्नलिखित न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा वादों का किया गया । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीवन लाल, गौरव कमल, नवीन कुमार ठाकुर, ज्योति प्रकाश, देवेश कुमार, दिलीप कुमार अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मानस कुमार, अजय शंकर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, जुनेद आलम, पुष्पम किशोर, अंकित जायसवाल, विमलेश कुमार, सोनू कुमार अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पूजा कुमारी
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी
उजमा कमर, अंकित राजन, नाजिम अहमद, प्रमोद कुमार, अनुराग मिश्रा, राकेश रंजन, सफदर सलाह, सुजाता कुमारी
न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी स्वती चतुर्वेदी अवर न्यायाधीश महनार
रोहित कुमार ,मुंसिफ महनार
संदीप साहिल के द्वारा 16 समझौते के आधार पर बातों का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.