सफाई कर्मियों को आज काम पर लौटने की उम्मीद
सफाई कर्मियों को आज काम पर लौटने की उम्मीद
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय नप के सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल किए जाने से महुआ बाजार कूड़े कचरे से सनाया हुआ है। मंगलवार को भी सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी रहा और उन्होंने अपने प्रस्ताव को नगर कार्यालय में रखा।
इधर सफाई पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों की मांग को नप कार्यालय द्वारा सुना गया है। बुधवार से सफाई कर्मी काम पर लौट सकते हैं। इसके बाद कचरे का उठाव किया जाएगा। मालूम हो कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पूरा महुआ बाजार कचरे से सनाया हुआ है।
