April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हनुमत आराधना में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हनुमत आराधना में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार को हनुमत आराधना की गई। इस मौके पर हनुमत आरती करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमत आराधना के मौके पर मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी के द्वारा प्रभु हनुमान के साथ स्थापित सभी देवी-देवताओं को विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया। उसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ तथा महाआरती की गई। यहां बजरंगबली की जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। इसके साथ ही श्रीरामचंद्र, दुर्गा माता, सरस्वती माता, भगवान विष्णु, शिव आदि जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो चला। महा आरती के बाद बाद प्रभु का लगा प्रसाद भोग श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया।इस मौके पर शंकर पटवा, राजकमल, आशीष कुमार बिट्टू, मुकेश ठाकुर, विजय गुप्ता, वार्ड पार्षद अन्नू कुमार, विकाश जायसवाल, सोनू गुप्ता, मंटू चौधरी, अभिषेक उपाध्याय , अजय पैटी, आलोक भगत, राजू माली, साहिल ठाकुर , मोहन सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.