महुआ में नवम की चल रही शांतिपूर्ण परीक्षा
महुआ में नवम की चल रही शांतिपूर्ण परीक्षा
महुआ। रेणु सिंह
उच्च व उच्चत्तर विद्यालयों में 11वी के साथ 9वी की वार्षिक परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच ली जा रही है। परीक्षा मैं शांति व्यवस्था को लेकर स्कूल प्रशासन द्वारा पूरी तरह सख्ती बरता जा रहा है। मंगलवार को तुसरे दिन नवम की परीक्षार्थियों की दोनों पालियों में परीक्षा ली गई।
यहां संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर के प्रभारी प्रचार्य अजीत कुमार पप्पू ने बताया कि नवम की वार्षिक परीक्षा पूरी तरह शांति व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त ली जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां 11वीं और 9वी में 472 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। उधर उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा सदाचार मुक्त ली जा रही है बीते 13 मार्च से शुरू हुई 11वीं की परीक्षा आगामी 21 मार्च तक चलेगी। जबकि बीते 16 मार्च से शुरू हुई परीक्षा 20 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा को लेकर विभागीय पदाधिकारियों का दौरा भी हुआ।
