जनप्रतिनिधियों को आग से बचाव की दी जानकारी
जनप्रतिनिधियों को आग से बचाव की दी जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय अग्निशमालय के द्वारा मंगलवार को महुआ गांधी स्मारक, मधौल और कुशहर खास में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही मॉक ड्रिल कर उन्हें आग के दुष्प्रभाव को बताया गया।
यहां अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने जनप्रतिनिधियों को आग से बचाव संबंधित पंपलेट और हैंडविल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि आग जैसी आपदा से बचाव को लेकर जानकारी रखना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से चूल्हे पर अहले सुबह और शाम 7 बजे के बाद खाना बनाने की नसीहत दी।
