March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बेंगलुरु में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे युवक की संदिग्ध मौत से कोहराम

बेंगलुरु में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे युवक की संदिग्ध मौत से कोहराम
महुआ के फतेहपुर पकड़ी गांव में छाया मातम, माता-पिता का इकलौता समांग था छात्र
महुआ। रेणु सिंह
बेंगलुरु में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की संदेहास्पद मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। घटना को लेकर मृतक के घर पर मातमपुरसी करने के लिए बुधवार को लोगों की भीड़ जमी थी। घटना बीते मंगलवार की पूर्वाहन 10 बजे की आसपास की बताई गई है।
मृतक 20 वर्षीय सोनू कुमार महुआ थाने के फतेहपुर पकड़ी वार्ड संख्या 07 निवासी अनिल कुमार का एकलौता पुत्र और द्वितीय वर्ष नर्सिंग का छात्र था। परिजनों का कहना है कि सोनू को बीते डेढ वर्ष पूर्व बेंगलुरु के एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिला कराया था। जहां पर वह रहकर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता अनिल कुमार का कहना है कि सोनू शांत स्वभाव के मिलनसार था। उसे पैसे की मांग करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने अपने पुत्र सोनू को हत्या होने की आशंका जताई है। इस घटना को लेकर जदयू के जागेश्वर राय, डॉ आसमा परवीन आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की। सोनू नर्सरी से लेकर क्लास दशम तक सेंट जॉन्स एकेडमी मानपुर में पढ़ाई किया था।
एक सप्ताह पूर्व घर से बेंगलुरु गया था सोनू:
सोनू बीते सप्ताह ही घर से बेंगलुरु गया था। घरवालों को क्या पता था कि सोनू कि यह अंतिम यात्रा है। मृतक सोनू दो बहनों में दूसरे स्थान पर था। घटना की खबर सुनकर पिता अनिल कुमार, माता सीमा देवी, बहन शिवानी और शिखा का तो रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता घर पर ही फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं। बड़ी बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। वही छोटी शिखा मेडिकल की तैयारी कर रही है। ग्रामीण प्रमोद कुमार राय, विजय कुमार, संतोष कुमार, रौशन आदि ने बताया कि घटना बहुत ही दुखद है। छात्र का शव गुरुवार को घर पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.