March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ की शोभायात्रा में शामिल हुए महिला और पुरुष श्रद्धालु

अष्टयाम यज्ञ की शोभायात्रा में शामिल हुए महिला और पुरुष श्रद्धालु
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय नगर परिषद के रामराय में अष्टयाम यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 551 महिलाओं ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया। इस शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
यह शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर महुआ कालीघाट पहुंची। जहां पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को मंत्रोचार के बीच कलश में भर गया। यहां से श्रद्धालु महिलाएं देवी देवताओं की जयघोष करते हुए कुलदीप चौक, गोला रोड होकर गांधी स्मारक से मुजफ्फरपुर रोड होकर यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पर कलश को विधिवत स्थापित किया गया। इस शोभायात्रा में आर्केस्ट्रा ट्रॉली, बैंड आदि भी थे। जिसके धुन पर श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे थे। रास्ते में कलश यात्रियों की सेवा में लोग लगे थे। रिमझिम फुहार के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु चल रहे थे। कलश यात्रियों के साथ काफी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी थे। बताया गया कि महुआ रामराय मंदिर पर 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.