महुआ के अधेड़ का मनियारी थाना क्षेत्र में टंगा मिला शव
महुआ के अधेड़ का मनियारी थाना क्षेत्र में टंगा मिला शव
महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट
महुआ मुकुंदपुर के एक अधेड़ का शव मनिहारी थाना क्षेत्र में पेड़ से टंगा पाया गया। उसके शिनाख्त लोगों ने उसके आधार कार्ड से की और सूचना परिजनों को दी। शुक्रवार को यह खबर परिजनों को मिलते ही उनमें चीत्कार मच गई और भागे भागे घटनास्थल पहुंचे।
मृतक करीब 60 वर्षीय कैलाश राय महुआ थाना के महुआ मुकुंदपुर दशरथ चौक के पास का रहने वाला था बताया गया कि उसका शव शुक्रवार को मनियारी थाना अंतर्गत एक पेड़ से टंगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेजा। दे शाम शव घर आते ही परिजनों में चीत्कार मच गई।
