बिहार दिवस पर महुआ के विभिन्न जगहों पर हुआ कार्यक्रम
बिहार दिवस पर महुआ के विभिन्न जगहों पर हुआ कार्यक्रम
महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट
महुआ में शुक्रवार को बिहार दिवस की 112वीं वर्षगांठ पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकालकर लोगों को अपना बिहार के बारे में बताया गया तो कहीं रंगोली बनाकर उसके जरिए खुशी का इजहार किया गया।
बिहार दिवस को लेकर स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। वही विभिन्न संस्थानों पर रंगोली बनाकर खुशी का इजहार किया गया। यहां संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर में प्रभारी प्राचार्य अजीत कुमार पप्पू के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा और बैनर लेकर रैली निकाली। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर अपना बिहार संपन्न बिहार जय जय हो बिहार के नारे लगाकर लोगों को बिहार की खुशहाली और अनेकता में एकता को बताया। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं रैली निकालकर नगर का भ्रमण किया। उन्होंने रैली के जरिए लोगों को बिहार के विभिन्न पहलुओं को बताया। इधर वैशाली विद्यालय महुआ, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, राम सुमारी देवी उच्च विद्यालय कर्णपुरा, प्रेमराज सरसई, उच्च विद्यालय हरपुर बेलवा, हरपुर मिर्जानगर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज आदि विद्यालयों में रैली के साथ रंगोली बनाकर बिहार दिवस पर खुशी का इजहार किया गया।
