April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शहादत पर याद किए गए भगत सिंह,

शहादत पर याद किए गए भगत सिंह,

जंदाहा,23/03/2024

ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन जंदाहा अंचल परिषद के द्वारा आज चांदसराय स्थित संगठन के कर्यालय पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की शहादत दिवस मनाया गया।

सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यानंद कुमार एवं संचालन अंचल सचिव विकास कुशवाहा ने किया।

मौके पर उपस्थित संगठन के पूर्व जिला सचिव सह कांग्रेस नेता उत्तम कुमार ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह एवं उनके साथियों ने भारत को धर्मनिरपेक्ष एवं समाजवादी देश बनाने का सपना देखा था। लेकिन आजादी के 75 साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी उनका सपना अधूरा ही है। उन्होंने कहा कि निजीकरण एवं व्यापरीकरण के दौर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। नौजवान रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है।

आज देश के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर आज सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को संकल्प लेना चाहिए। धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने सांप्रदायिक सद्भाव का काम रखना के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। अन्याय के खिलाफ़ बेखौफ लड़ने और देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने का उनका जज़्बा हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।

मौके पर सुनीता राय,धर्मेन्द्र कुमार, दर्शन कुमार, चंद्र प्रकाश सिंह, हिमांशु कुमार, अभिमन्यु कुमार,दिपांशु कुमार,मुस्कान कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.