May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

किड जी पाटलिपुत्र में बच्चों ने मनायी सूखी होली -जल संरक्षण का दिया संदेश

किड जी पाटलिपुत्र में बच्चों ने मनायी सूखी होली
-जल संरक्षण का दिया संदेश

पटना। पानी की महत्ता और विश्व जल दिवस को ध्यान में रखते हुए किड जी प्ले स्कूल पाटलिपुत्र कॉलोनी के बच्चों ने सूखी होली उत्सव का आयोजन किया। आयोजन के दौरान सूखे और प्राकृतिक रंगो से बच्चे एक दूसरे पर रंग उड़ाते नजर आए। इस उत्सव में आई विशेष अतिथि तरूमित्र की समन्वयक देबोप्रिया ने बच्चों को पानी की महत्ता में पेड़ों का योगदान पर जानकारी परक बातें बताई। प्राचार्य राज नंदनी के मार्गदर्शन में, बच्चों ने फोक नृत्य की भी प्रस्तुति के साथ होलिका नाटक की कहानी का मंचन भी किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जल संरक्षण के प्रति काफी गंभीर संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.