क्षत्रिय समाज के चिंतन शिविर में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा
क्षत्रिय समाज के चिंतन शिविर में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय पंचमुखी चौक स्थित कोल्ड स्टोर के पास सभा भवन में शनिवार को क्षत्रिय समाज की चिंतन शिविर आहूत की गई। इस शिविर में उपस्थित लोगों ने समाज की विकास और उत्थान को लेकर चर्चा की। यहां लोगों ने कहा कि यह समाज हासिए पर है। जबकि राष्ट्र निर्माण में समाज का अहम योगदान पूर्व से ही रहा है।
चिंतन शिविर की अध्यक्षता सुमन कुमार सिंह तथा संचालन ब्रजेंद्र कुमार पप्पू ने किया। सिविल में मुख्य रूप से उपस्थित प्रो डॉ दामोदर प्रसाद सिंह, संजय सिंह, प्रो अजीत सिंह, प्रो सत्येंद्र प्रसाद सिंह, गौरीशंकर सिंह, प्रो सरोज कुमार सिंह उर्फ लाला सिंह, बीके सिंह आदि ने कहां की यह समाज राष्ट्र विकास और निर्माण में पूर्व से ही अग्रसर रहा है। जबकि राष्ट्र निर्माण में अपनी सर्वस्व न्योछावर करने वाले यह समाज आज भी हासिए पर है। उन्होंने कहा कि इस समाज के उत्थान और विकास को लेकर प्रबुद्ध लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा समाज आगे कैसे बढ़े और विकास की राह पर कैसे चलें। इसका वजूद तलाशना होगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद अरुण सिंह के अलावा चंद्र मोहन सिंह, रमैया सिंह, अजय सिंह, मिथिलेश सिंह, जय नारायण सिंह, विनोद कुमार, पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे। शिविर में लोगों ने फगुआ का भी आनंद लिया।
