April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिले के विभिन्न विद्यालयों में दीक्षांत समारोह का आयोजन ।

वैशाली जिले के विभिन्न विद्यालयों में दीक्षांत समारोह का आयोजन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार/राहुल कुमार 

वैशाली !हाजीपुर ,शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंधी मुबारकपुर में वार्षिक परीक्षाफल सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी एवं बच्चों में पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय के मुन्ना कुमार पिता संजय राम ने माध्यमिक परीक्षा में 458 अंक लाकर अपने विद्यालय, प्रखंड एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की ओर से उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रस्तुत करते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीरचंद्र पासवान प्रधानाध्यापक ,मीरा कुमारी एवं क्षेत्र के गण्यमान अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे । दूसरी तरफ महनार प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय लावापुर में पुरस्कार एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही साथ संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार एवं संचालन विमलेंदु शेखर के द्वारा किया गया ।इस मौके पर डीपीओ शशिकांत कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.