स्लोगन के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक स्कूल में बच्चों ने स्लोगन के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक
स्लोगन के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक
स्कूल में बच्चों ने स्लोगन के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक
महुआ। रेणु सिंह
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे है। इस दौरान शुक्रवार को यहां कन्हौली विशनपरसी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों ने मतदाता को विभिन्न स्लोगन से जागरूक किया।
स्कूल में शिक्षिका शोभा कुमारी वह अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधित स्लोगन लिखे। उन्होंने स्लोगन के जरिए मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। उनके स्लोगन पर स्कूली बच्चे नारे लगा रहे थे। वे वोटरों को पहले मतदान फिर जलपान, न नशे से ना नोट से किस्मत बदलेगी वोट से, अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने के लिए जागो मतदाता आदि स्लोगन पर नारे लगा रहे थे। शिक्षिका शोभा कुमारी ने बताया कि वोटर जागरूकता के तहत निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली, वाद विवाद, प्रभात फेरी, रैली आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
