April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली में घर-घर जन सुराज अभियान जारी ।

वैशाली में घर-घर जन सुराज अभियान जारी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! हाजीपुर ,राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के गांव गांव में पदयात्रा कि सफलता के बाद जन सुराज द्वारा घर-घर जन सुराज अभियान तेजी से कारमा बढ़ता जा रहा है। बताते चले की वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल क्षेत्र के समसपुरा पंचायत अंतर्गत कुशहर खेल मैदान में जन सुराज द्वारा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें जनसुराजी युवा युवतियों को प्रशिक्षित कर घर-घर भेजा जा रहा है। जहां पर यह जनसुराजी कार्यकर्ता प्रशांत किशोर के विचारों को उनके अभियानों को समझाने,बताने का कार्य कर रहे हैं। लोगों में जन सुराज के प्रति जागरूकता बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता बिहार की घिसी पिटी राजनीति से ऊब चुकी है ,जहां पर जाति, धर्म के नाम पर राजनीति किए जाते हैं अब यहां की जनता जन सुराज से जुड़कर अपने बाल बच्चों के हित में रखकर राजनीति करने को तैयार है ।इसी अभियान को सफल बनाने के लिए कुशहर स्थित शिविर में जिला कमेटी की बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह,जिला अभियान समिति के पातेपुर प्रभारी अवधेश पासवान जिला प्रवक्ता सुधीर मालाकार पिंकी विप्लवी सहित अन्य प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.