स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए डॉ मनोज, शिक्षकों ने दी बधाई
स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए डॉ मनोज, शिक्षकों ने दी बधाई ।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! हाजीपुर , जिले के नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय ,अंधराबड़ चौक, पहाड़पुर तोई , सहदेई बुजुर्ग के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है ।बताते चले की
इंडियन साइकोलॉजी एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन जय प्रकाश विश्वविद्यालय ,छपरा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया गया।जिसमें डॉ. मनोज कुमार सिंह ,प्राचार्य सह विभागाध्यक्ष एन. के.एस महाविद्यालय,अंधड़ाबड़ चौक, वैशाली को उत्कृष्ट शोध प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए इंडियन साईकोलॉजी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. डॉ. तारणी सिंह एवं जय प्रकाश विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पूनम सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश-विदेश के मनोविज्ञान विशेषज्ञों ने भाग लिया ।डॉ. मनोज को स्वर्ण पदक सम्मान के लिए महाविद्यालय के शिक्षकगण ने बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रो. विकेश कुमार, प्रो. प्रभुनाथ सिंह, प्रो. लाल बाबू राय ,प्रो. राजनाथ राय, प्रो. सत्य प्रकाश, प्रो. विभुषा सिन्हा, प्रो. कैलाशपति शर्मा ,प्रो. सुधीर मालाकार प्रो. अनिल कुमार,प्रो. जमिल अख्तर , डॉ. ललेंद्र कुमार यादव ,सहित अन्य शामिल हैं।
