April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आग से बचाव को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किया साइकिल मैराथन दौड़

आग से बचाव को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किया साइकिल मैराथन दौड़
महुआ। रेणु सिंह
आग से बचाव और लोगों में जागरूकता को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा मंगलवार को मैराथन साइकिल दौड़ किया गया। इस दौड़ के माध्यम से उन्होंने लोगों को सलाई की जलती तीली, बीड़ी, सिगरेट, चिंगारी युक्त राख को जहां-तहां नहीं फेंकने की नसीहत दी।
यह जागरूकता दौड़ यहां फायर स्टेशन के द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह पर नगर अग्निशामलय से शुरू होकर बाजार के विभिन्न मार्गो में पहुंची। साइकिल दौड़ अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। साथी अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा क्रिकेट मैच खेलकर आग से बचाव की जानकारी दी गई। उधर मौदह डीह में मुखिया, वार्ड सदस्यों और आम जनों के बीच बैठक कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। अभियान में अग्निक विजय कुमार, राकेश कुमार, रोशन कुमार, सोनू कुमार, पीयूष कुमार, मनीष कुमार, सौरभ कुमार आदि ने भाग लिया। बताया गया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह बीते 14 अप्रैल से शुरू हुआ है जो 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान आग से बचाव को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.