इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों की 22 अप्रैल को हाजीपुर में बैठक।
इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों की 22 अप्रैल को हाजीपुर में बैठक।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! हाजीपुर , लोकसभा चुनाव के मध्य नजर इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के समर्थन में महा गठबंधन के सभी घटक दलों की बैठक 22 अप्रैल को हाजीपुर स्थित चौरसिया चौक ,पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दलों के माननीय विधायक, पूर्व विधायक , विधान पार्षद, लोकसभा प्रभारी ,सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष और सदस्य,प्रखंड ,नगर, पंचायत ,नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों को प्रेषित पत्र में कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है, जिसमें आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार को किस प्रकार जितना है ,इस विषय पर वर्तमान समय में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी। सभी घटक दल के नेता अपने-अपने विचार रखेंगे ,जिससे कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु समान विचारधारा वाले लोगों द्वारा अधिक से अधिक मतदान अपने पक्ष में करने के पर विशेष जोर दी जाएगी। प्रचार प्रसार एवं एक-एक आमजन तक पहुंचने की व्यवस्था किस प्रकार हो अपने पार्टी की उम्मीदवार एवं पार्टी की घोषणा पत्र आम जनता कैसे पहुंचे इन विषय पर चर्चा करते हुए ठोस में निर्णय लिए जाएंगे। विज्ञप्ति के द्वारा जिला अध्यक्ष ने सभी प्रकोष्ठ ,प्रखंड, नगर अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष से निवेदन किया है कि सभी समर्पित साथियों तक सोमवार के होने वाली बैठक की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित कराने पर बल दिया गया है।
