April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक के तुरंत बाद वैशाली के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने सभीकोषांगो के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की।

जिला कार्मिक कोषांग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया की बीएलओ के साथ बैठक करें तथा जिस बीएलओ की ड्यूटी मतदान कार्य में लग गई है, उनकी सूची कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने डिस्पैच सेंटर पर जाएं तथा आवश्यक सामग्रियों की सूची बनाकर निर्वाचन कोषांग को उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित सभी मोबाइल ऐप को सभी एआरओ, बीडीओ सीओ, बीएलओ अपने अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें।
सभी निर्वाचन कोषांगों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने कोषांग से निर्गत पत्रों की एक प्रति निर्वाचन कोषांग को अवश्य उपलब्ध कराएं। विधि व्यवस्था कोषांग को निदेश दिया गया कि उनके यहाँ से निर्गत पत्रों में आवश्यक रूप से प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक को देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्वीप कोषांग के अधिकारियों को निदेश दिया कि मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाएं।
बैठक में एडीएम, डीडीसी, सभी एसडीओ,सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.