May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नित्यानंद राय के लिए उजियारपुर का सफर आसान नहीं,आलोक मेहता से मिल रही कांटे की टक्कर।

नित्यानंद राय के लिए उजियारपुर का सफर आसान नहीं,आलोक मेहता से मिल रही कांटे की टक्कर।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! हाजीपुर, आगामी 13 मई को होने वाले उजियारपुर लोकसभा चुनाव के लिए पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों द्वारा जन संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है कार्यकर्ता भी दिन-रात लगे हुए हैं, घर-घर तक प्रत्येक मतदाताओं से अपने उम्मीदवार को जीतने के लिए अपील करते हुए देखे जा रहे हैं। उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार रहे सांसद, निवर्तमान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को इस बार महा गठबंधन उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता से कांटे की टक्कर मिल रही है ।जगह-जगह नित्यानंद राय से पिछले 10 वर्षों का हिसाब मांगा जा रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि 2019 से 24 तक भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री रहते हुए भी उजियारपुर क्षेत्र का जो विकास होना चाहिए, वह कहीं नहीं दिख पा रहा है । आखिर कब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखा कर लोग से वोट लेते रहेंगे। कुछ अपना काम करके भी अपना चेहरा भी जनता के बीच पेश कीजिए।मतदाताओं में नेताओं के प्रति जो नाराजगी देखने को मिल रही है, जिसके कारण नेता लोग बेचैन दिख रहे हैं। पक्ष या विपक्ष के नेताओ मतदाता खरी खोटी सुनाने से बाज नहीं आ रहे। इंडी महागठबंधन के उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता जनता से आशीर्वाद मांग कर आगे क्षेत्र का भविष्य संभालने का वादा कर रहे हैं, तो वही नित्यानंद राय अधूरे कार्य को पूरा करने का भरोसा दिला रहे हैं। उजियारपुर की जनता इस बार आलोक मेहता के वादा पर विश्वास करती है या फिर नित्यानंद राय के भरोसा पर, यह तो आने वाले वक्त में ही पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.