May 4, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

स्वस्थ समाज समिति स्वंयसेवी संस्था के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

स्वस्थ समाज समिति स्वंयसेवी संस्था के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के डभैच स्थित स्वस्थ समाज समिति वैशाली स्वंयसेवी संस्था तकनीकी कौशल विकास केन्द्र के छात्र छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें संस्था के सचिव धीरज कुमार के द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में सत प्रतिशत मतदान हो इसे लेकर अपने अपने घर के लोगों के साथ ही आस पास के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें। एवं मतदान केंद्र पर बढ़ चढ़ कर जाने के लिए प्रेरित करें। इस से पुर्व भी संस्था के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षक सुशांत कुमार, सत्यम कुमार, मनीष कुमार, छात्रा निभा कुमारी, रेश्मि,प्रिती, प्रियंका,शालीनी, भारती, प्रतिमा, स्वीटी, आदि ने भाग लेकर मतदाता को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.