May 8, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

लोगों के पेट में दर्द हो या माथे में उससे कुछ नही होगा प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी ही बनेंगे

लोगों के पेट में दर्द हो या माथे में उससे कुछ नही होगा प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी ही बनेंगे

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय ने पातेपुर हाईस्कूल परिसर में चुनावी सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं नेत प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन लोगों के पेट में दर्द हो या माथे में उससे कुछ नही होगा प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। उन्होंने ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बिहार की चालीस में चालीस सीटें जीत रहे हैं वहीं एक सीट उजियारपुर की भी जिताकर अपनी भागीदारी देश दुनिया में सुनिश्चित करें। उन्होंने ने केंद्र सरकार के द्वारा सभी समुदाय वर्ग के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं उनके द्वारा उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को भी विस्तार से उपस्थित लोगों को गिनाया। कार्यक्रम में पुर्व उप मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी आना था परंतु वह किसी कारणवश नहीं पहुंचे ।इस पुर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पातेपुर के आधा दर्जन से अधिक पंचायत में जनसमपर्क अभियान चलाया एवं नुक्कड़ सभा कर लोगों को अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सह पैक्स सुनील कुमार कुशवाहा ने की संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुखिया दीलीप कुमार ने किया। चुनावी सभा को विधायक लखेंदर पासवान, पुर्व मंत्री रामाश्रय साहनी, रामचंद्र सिंह निषाद,अनील शर्मा पुर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, सुभाष चंद्र सिंह जदयू जिलाध्यक्ष, विधायक पवन यादव, महंत बाबा विश्व मोहनदास, अशरफी सिंह कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, अजबलाल साह, उमेश कुमार विभु रामकुमार कुशवाहा, अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, कुन्दन सिंहा, दिनेश साह, आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.