मोदी जी 10 वर्ष जुमले की सरकार चलाई है।
मोदी जी 10 वर्ष जुमले की सरकार चलाई है।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
वैशाली, गोरौल प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में महागठबंधन ( राजद ) के उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला ने जनसभा को सम्बोधित किया. सर्वोदय पुस्कालय कटरमाला में उपस्थित लोगों से श्री शुक्ला ने आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि चारो तरफ स्व डॉ रघुबंश बाबू के द्वारा किये गए विकास कार्यो की ही चर्चा हो रही है और यही सत्य है,
वो जितना विकास करके गये उसके वाद क्षेत्र में विकास का काम नही हुआ. उसके वाद जो भी सांसद हुए सभी अपना विकास किया.
हम रघुवंश बाबू के सपने को साकार करेगे.
याद कीजिए मोदी जी पिछले चुनाव में मजफ्फरपुर आए थे और घोषणा किया था कि चुनाव के बाद मोतीपुर चीनीमिल चालू कर उसी के चीनी से चाय पियेंगे उस वादे का क्या हुआ. मोदी जी का एक भी विकास का बता दें मोदी जी 10 वर्ष जुमले की सरकार चलाई है।
आप सभी वैशाली को सुरक्षित हाथों में दे. श्री शुक्ला ने हरशेर स्थित गुलाम रसूल साह के मजार पर चादरपोशी की और पूरे आवाम के लिए दुआये मांगी और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जायेगा. जनसभा में कांग्रेश के वरीय नेता ई संजीव कुमार, प्रमुख मुन्ना कुमार, अजय राय, मुखिया विकास कुमार , संजय राय, प्रभात कुमार, पूर्व मुखिया विंदेश्वर झा उर्फ बिंदु झा , गणेश सहनी , मो इस्लाम, सोनू कुमार ,दीपक कुमार,राजदेव राय, विभीषण दास, राजाराम राय, धर्म कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
