May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर,। वैशाली (हाजीपुर) में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एच .आर.श्रीनिवास द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय के साथ आर.एन. कॉलेज, हाजीपुर में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही मतगणना की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। साथ में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री आलोक रंजन घोष भी थे।
विदित है कि हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून, 2024 को मतगणना कार्य होना है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने मतगणना के लिए की जा रही तमाम व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा वार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं एजेंट के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं मीडिया सेंटर आदि का जायजा लिया।
बताया गया कि मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस के मतों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आने-जाने के प्रवेश मार्ग का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.