ओवरटेक करने के दौरान महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बैद्यनाथपुर के पास हुई घटना
ओवरटेक करने के दौरान महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बैद्यनाथपुर के पास हुई घटना
महुआ। रेणु सिंह
ओवरटेक के दौरान कोच बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के आगे की परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों गाड़ियों के चालक खलासी के अलावा कोच बस पर सवार कई यात्री भी घायल हो गए। यह घटना बुधवार की पूर्वाहन महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बैद्यनाथपुर के पास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार पटना से समस्तीपुर जा रही कोच बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर ऐसी की इसके आवाज काफी दूर तक सुनाई दिया। जिस पर लोग दौड़े। इस टक्कर में दोनों वाहनों के चालक खलासी घायल हो गए। वहीं कोच बस पर सवार कई यात्रियों को भी चोटे आई। जिसे लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद दोनों गाड़ियों को बीच सड़क पर खड़ी हो जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया। बाद में क्रेन से दोनों गाड़ियों को साइड कर आवागमन शुरू किया गया। लोगों ने बताया कि जिस तरह यह टक्कर हुई थी भगवान का शुक्र था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। चालक खलासी के साथ यात्रियों को सिर्फ हल्की चोटे आई है। लोगों ने बताया कि चालक द्वारा अधिक स्पीड में गाड़ियों को चलाने के कारण घटना हुई। सड़क पर ट्रक चालकों की मनमानी से न सिर्फ आमजन बल्कि अन्य छोटी-छोटी गाड़ियों को भी चलने में काफी दिक्कतें आती है।
