May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव में खर्च के भुगतान की समीक्षा की

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव में खर्च के भुगतान की समीक्षा की

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

डीएम ने उप निर्वाचन पदाधिकारी और डीटीओ को दिया निदेश, अविलंब भुगतान करें

हाजीपुर,लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव में व्यय और इसके भुगतान की समीक्षा बैठक की। इसके तुरत बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने उप निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि चुनाव में सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी द्वारा किए गए व्यय का अविलंब भुगतान करें, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े ।
उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि चुनाव प्रक्रिया में हुए सभी प्रकार के व्यय के विपत्र को पारित कर सभी एजेंसियों को ससमय भुगतान करें।
उन्होंने कहा कि ससमय भुगतान होने पर उसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलता है। समय से भुगतान करने पर वाहन के धर पकड़ की जरूरत नहीं होती, बल्कि लोग स्वेच्छा से चुनाव कार्य में अपना वाहन उपलब्ध करा देते हैं।
समाहरणालय में हुई बैठक में एडीएम, डीडीसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी और जिला पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.