April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वाराणसी मंडल में एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

 

वाराणसी मंडल में एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

हाजीपुर: 21.06.2024

रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के भटनी-औंड़िहार खंड के कीड़िहरापुर-बेलथरा रोड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा-

मार्ग परिवर्तन-
1. सीतामढ़ी से 21, 22, 25, 26 एवं 27 जून, 2024 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

2. आनन्द विहार टर्मिनल से 26 जून, 2024 को चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-फेफना-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

3. गोरखपुर से 22 जून, 2024 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

4. कोलकाता से 26 जून, 2024 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी के रास्ते चलाई जायेगी।

नियंत्रित/पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –

1. गोरखपुर से 24 जून, 2024 को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

2. गोरखपुर से 22 जून, 2024 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 60 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.