April 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बरुआ आशीष का हुआ विधि विधान से उपनयन संस्कार

बरुआ आशीष का हुआ विधि विधान से उपनयन संस्कार

महुआ। रेणु सिंह
बरुआ आशीष का उपनयन संस्कार बुधवार को विधि विधान से किया गया। इस मौके पर आचार्य द्वारा मंत्र उच्चारण कर उनका उपनयन संस्कार कराया गया। यह उपनयन संस्कार देखने के लिए लोगों की भीड़ रही।
मालूम की पहाड़पुर पंचायत के गरजौल निवासी सेवानिवृत शिक्षक ब्रजकिशोर झा के पौत्र और रौशन कुमार झा के पुत्र आशीष कुमार का जनेऊ संस्कार कराया गया। यह संस्कार विधि विधान के साथ हुआ। कार्यक्रम लंबे समय तक चला। जिसमें महिलाओं ने मंगल गान गाया। यहां आचार्य द्वारा बरुआ आशीष का हर एक एक संस्कार कराया गया।

फिर उनका जनेऊ हुआ। बाद में मुंडन किया गया। वही दूसरे दिन गुरुवार को रोशन कुमार झा और सुमन देवी की पुत्री सलोनी का पाणि ग्रहण संस्कार भी किया गया। सलोनी का पाणि ग्रहण संस्कार महुआ के ही हरपुर ओस्ती निवासी अमरेंद्र कुमार झा और संजू देवी के पुत्र अभिषेक कुमार से हुआ। कार्यक्रम के मौके पर हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर अमित कुमार झा, अभिषेक कुमार झा, विवेक कुमार झा, आशीष, उत्सव आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.