नहाने के दौरान पोखर में डूबने से किशोरी की मौत
नहाने के दौरान पोखर में डूबने से किशोरी की मौत
महुआ। रेणु सिंह
भाई के संग नहाने के दौरान पोखर में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। जबकि भाई को लोगों ने किसी तरह बचा लिया। घटना के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी के शव को करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीण तैराकों द्वारा पोखर से निकाला गया। घटना बुधवार की अपराह्न महुआ के जलालपुर गंगटी में घटी।
मृतिका करीब 12 वर्षीय सिमरन कुमारी महुआ प्रखंड की जलालपुर गंगटी पंचायत अंतर्गत शेरपुर प्यारे निवासी नंदकिशोर साह की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि सिमरन अपने छोटे भाई के साथ घर के बगल स्थित रजिया पोखर में नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान भाई-बहन डूबने लगे। जिसमें हल्ला होने पर लोगों ने भाई को तो बचा लिया लेकिन सिमरन गहरे गड्ढे में चली गई। ग्रामीण तैराकों द्वारा काफी मशक्कत के करीब डेढ़ घंटे बाद सिमरन की शव को खोज कर निकाला गया। हालांकि पोखर में डूबी सिमरन को निकालने के लिए तैराको ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे गहरे गड्ढे में चले जाने के कारण निकलने में देरी हुई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पंचायत के मुखिया अमोद कुमार ने बताया कि मृतिका दो भाई और एक बहन थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा बूझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। मुखिया द्वारा मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए 2 हजार रुपए सहायता स्वरूप दिए गए। घटना को लेकर मृतिका के परिजनों में कोहराम मचा था। घर परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। लोग उन्हें ढाढस दे रहे थे।
