April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मधेपुरा में जन सुराज पदयात्रा के तीसरे दिन प्रशांत किशोर ने कहा-

मधेपुरा में जन सुराज पदयात्रा के तीसरे दिन प्रशांत किशोर ने कहा-
तीन से पांच परिवार वाले झंडा और दल बदल कर जनता को बनाते हैं बेवकूफ़।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
मधेपुरा : जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का गुरुवार को मधेपुरा में तीसरे दिन पदयात्रा किया। जहां उन्होंने पदयात्रा से पहले प्रेस वार्ता की और बिहार और मधेपुरा से जुड़ी राजनीति पर टिप्पणी की। आज पदयात्रा की शुरूवात मधेपुरा कॉलेज नगर परिषद से की जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर भतरन्धा परमानपुर होते हुए होते हुए भतरन्धा मध्य विद्यालय पहुंची। गांव के लोगों ने प्रशांत किशोर की पदयात्रा का स्वागत बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भीड़ भी देखने को मिली।
जन सुराज पदयात्रा के तहत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप बिहार की राजनीति देखिए जब कांग्रेस की सरकार थी तब शकुनी चौधरी विधायक मंत्री थे, जब नीतीश कुमार सत्ता में आए तब भी शकुनी जी मंत्री रहे। आज जब भाजपा को राजनीति करना है तो उनको कोई और कुशवाहा नहीं मिला शकुनी चौधरी का लड़का ही मिला। आप को लगता है आप कांग्रेस को हटा कर लालू को लाए लालू को हटा कर नीतीश को लाए पर ऐसा नहीं है। आज बिहार में 12 सौ परिवार ही शासन कर रहा है। आप अपने मधेपुरा के हर विधानसभा को देख लीजिए। कोई ऐसा विधानसभा नहीं है जो 3 से 5 परिवारवालों के बाहर गया हो। उसी परिवार वालों के लोग अलग-अलग झंडा और दल लेकर आपको हमको बेवकूफ़ बना कर वोट लेते हैं। जनता नीतीश और लालू को सबक तो सिखाना चाहती है मगर द्वारा उसी परिवार वाले को वोट कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.