April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नन्ही बच्ची ने ईमानदारी की पेश की मिशाल , क्षेत्र में सर्वत्र चर्चा ।

नन्ही बच्ची ने ईमानदारी की पेश की मिशाल , क्षेत्र में सर्वत्र चर्चा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली )आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी : “ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है” इस ब्रह्म वाक्य पर चलते हुए महुआ मध्य विद्यालय ,कन्या की तीसरी कक्षा की छात्रा दीपांशु कुमारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। बताते चले की चकमजाहिद गांव के रामप्रवेश कुमार की पुत्री दीपांशु प्रत्येक दिन की तरह अपने घर से विद्यालय आ रही थी, रास्ते में उसे एंड्राइड मोबाइल गिरी हुई मिली ।वह मोबाइल को अपने साथ लेकर विद्यालय आई और आते के साथ अपने प्रधानाध्यापक के कक्ष में उस मोबाइल को जमा कर दी। प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों ने मोबाइल धारक को मोबाइल की जानकारी दी ।मोबाइल धारक दौड़े दौड़े विद्यालय पहुंचे, जहां पर दीपांशु के हाथों से ही उन्हें मोबाइल वापस किया गया। मोबाइल धारक भी गद्दोपुर के संतोष पंडित बताए जाते हैं ।इस नन्ही सी बच्ची की ईमानदारी की चर्चा विद्यालय के शिक्षकों, उनके सहपाठियों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी लोगों के जुबान पर सिर चढ़कर बोल रही है ।आज के जमाने में जहां आधुनिक बच्चों द्वारा मोबाइल से चिपके नजर आते हैं, वही इस नन्ही सी बच्ची ने महंगी मोबाइल को भी वापस करना मुनासिब समझा। अपने शिक्षकों के माध्यम से मोबाइल धारक को वापस कर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। । विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम लगन भारती, शिक्षक सत्येंद्र कुमार ,अमित कुमार सहित अन्य ने अपने विद्यार्थी के सर्वोत्तम कार्य के लिए भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.