January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरखपुर-हाजीपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल के रास्ते लालकुआँ और हावड़ा के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

गोरखपुर-हाजीपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल के रास्ते

लालकुआँ और हावड़ा के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

हाजीपुर: 30.07.2024

यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा लालकुआँ और हावड़ा के मध्य एक स्पेशल ट्रेन गाड़ी सं. 05060/05059 लालकुआँ-हावड़ा-लालकुआँ स्पेशल का परिचालन किया जाएगा । यह स्पेशल लालकुआँ से प्रत्येक गुरूवार को तथा हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी सं. 05060 लालकुआँ-हावड़ा स्पेशल दिनांक 01.08.2024 से 29.08.2024 तक प्रत्येक गुरूवार को लालकुआँ से 13.35 बजे खुलकर शुक्रवार को 09.10 बजे हाजीपुर, 10.05 बजे मुजफ्फरपुर, 11.12 बजे समस्तीपुर, 12.25 बजे बरौनी, 14.35 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 21.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 05059 हावड़ा-लालकुआँ स्पेशल दिनांक 02.08.2024 से 30.08.2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 23.30 बजे खुलकर शनिवार को 06.48 बजे किउल, 09.50 बजे बरौनी, 11.40 बजे समस्तीपुर, 13.00 बजे मुजफ्फरपुर, 14.18 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार को 13.55 बजे लालकुआँ पहुंचेगी ।

इस स्पेशल में प्रथम एवं द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01-01, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.