February 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में अवैध बुचरखाना बंद कराने की मांग उठी ।

महुआ में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में अवैध बुचरखाना बंद कराने की मांग उठी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में श्री श्री 108 बाबा केशवानंद स्वामी जी रासमंडल मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस शताब्दी वर्ष के की खुशी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन की अध्यक्षता अभय कुमार मिश्रा एवं संचालन विक्की विनय के द्वारा किया । इस मौके श्री सीताराम प्रभु का संबोधन हुआ ,जिसमें सनातन धर्म एवं संस्कृति पर पर विशेष चर्चा की गई। सतीश मिश्रा, मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार,संजीव कुमार, विशाल कुमार, उमेश कुमार, मोहन कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, मिथुन सिंह,त्रिभुवन मिश्रा, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं समस्त ग्रामीण के सहयोग से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में समस्त हिंदुओं की ओर से मांग रखा गया , महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत में चल रहे अवैध बूचड़खाना बंद हो । क्षेत्र के अन्य भागों में इसकी जांच कर कर समस्त हिंदू आबादी को प्रदूषण एवं गंदगी से मुक्त किया जाए । सम्मेलन में त्रिभुवन मिश्रा,अमरनाथ मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, डॉ अजय कुमार, शिवचन्द साह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.