वैशाली पुलिस ने गोलीबारी की घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
वैशाली पुलिस ने गोलीबारी की घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
वैशाली: नगर थाना क्षेत्र के हेलाबाजार में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल हेलाबाजार पहुंचकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:
1. *मनोज कुमार*, पे-रामएकल राय, सा0-हेलाबाजार, थाना-नगर, जिला-वैशाली।
2. *विकाश*, पे0-उमेश पासवान, सा0-हेलाबाजार, थाना-नगर, जिला-वैशाली।
3. *राहुल कुमार*, पे0-उमेश पासवान, सा0-हेलाबाजार, थाना-नगर, जिला-वैशाली।
4. *सुरेश पासवान* उर्फ कारू पासवान, पे0-गहनू पासवान, सा0-हेलाबाजार, थाना-नगर, जिला-वैशाली।
पुलिस ने घटनास्थल से *3 खोखा* बरामद किया है। नगर थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
