बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड ने विद्यालय प्रांगण में किया वृक्षारोपण
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड ने विद्यालय प्रांगण में किया वृक्षारोपण
इस्लामिया उच्च विद्यालय ओल्हनपुर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
छपरा:– जिले के मढ़ौरा प्रखंड स्थित इस्लामिया उच्च विद्यालय ओल्हनपुर में स्काउट मास्टर अरुण पराशर के नेतृत्व में विद्यालय के स्काउट और गाइड ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया। विद्यालय प्रांगण में लगभग एक दर्जन पौधा लगाया गया।विद्यालय के प्राचार्य राजेश्वर राय ने बताया कि उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा के पत्र के आलोक में विद्यालय प्रांगण में स्काउट गाइड के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने बताया की प्रत्येक स्काउट गाइड ने एक एक पौधा को गोद लिया एवम प्रत्येक दिन पानी समेत सभी उसकी देख रेख करने का शपथ लिया।
विद्यालय के स्काउट मास्टर अरुण परासर ने बताया की स्काउट और गाइड के नियम में है स्काउट गाइड प्रकृति प्रेमी होता है इसी उद्देश्य को लेकर स्काउट गाइड ना केवल विद्यालय प्रांगण में बल्कि एक मुहिम चलाकर पूरे ओल्हनपुर में वृक्षारोपण करने का कार्यक्रम पूरी सप्ताह चलाई जाएगी।और प्रत्येक स्काउट और गाइड एक एक पौधा को गोद लेकर के उसे शैशवावस्था से युवावस्था तक देखने का कार्य करेगे।मौके पे विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाल,रोहित कुमार झा,तरुण कुमार,मंसूर आलम,डॉक्टर इकबाल ,मजहर अली, शमशाद आलम,नेहा ,अनु,नीतू, सोनू सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
