April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बख्तियारपुर लिंक केबिन एवं करनौती स्टेशनों के मध्य रेल ओवर रेल (ROR) का सीआरएस द्वारा किया गया निरीक्षण

बख्तियारपुर लिंक केबिन एवं करनौती स्टेशनों के मध्य रेल ओवर रेल (ROR) का सीआरएस द्वारा किया गया निरीक्षण

हाजीपुर: 09.08.2024

आज दिनांक 09.08.2024 को श्री सुवोमोय मित्रा, संरक्षा आयुक्त (रेलवे) पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा बख्तियारपुर लिंक केबिन एवं करनौती स्टेशनों के मध्य नवनिर्मित फ्लाई ओवर रेल लाइन (बख्तियारपुर आरओआर) का मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया गया । इसके उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा इस रेल ओवर रेल (ROR) पर विशेष ट्रेन द्वारा सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया । निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण श्री रामाश्रय पाण्डेय, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी सहित निर्माण विभाग तथा दानापुर मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

विदित हो कि बाढ़ थर्मल पावर तक कोयले की सुगम पहुंच हेतु 13.07 किमी लंबे बंधुआ-पैमार सरफेस ट्रायंगल तथा आरओआर एवं 19 किमी लंबे करनौती-बख्तियारपुर सरफेस ट्रायंगल का निर्माण कार्य पूरा कर इसकी कमीशनिंग की जा चुकी है जबकि बख्तियापुर में आरओआर (रेल ओवर रेल) का निर्माण कार्य प्रगति पर था जिसके पूर्ण होने के उपरांत आज इस आरओआर का सीआरएस द्वारा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया गया ।

इस आरओआर चालू हो जाने के एक ओर जहां बाढ़ स्थित थर्मल पावर प्लांट तक कोयला का परिवहन निर्बाध गति से हो सकेगा वहीं दूसरी ओर पटना-झाझा मेन लाइन पर भी ट्रेनों का निर्बाध परिचालन में मदद मिलेगी ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.