April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक पातेपुर भाजपा कार्यालय में हुई

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक पातेपुर भाजपा कार्यालय में हुई

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक पातेपुर भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असगर अली ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान उपस्थित थे। बैठक में हर घर तिरंगा यात्रा एवं एक पेड़ मां के नाम पर लगाने का आह्वान विधायक ने किया एवं अभियान को सत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता से कहां वहीं कार्यकताओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया। वहीं बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चाएं किया गया एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित एवं समृद्ध बिहार बने एवं 2025 में पुनः बिहार में NDA की सरकार बने इसे लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया । बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद असगर अली , जिला महामंत्री अजब लाल साह , मुखिया मोहम्मद सज्जाद अहमद विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, रामकुमार कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, युवा मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर सहित जिले के पार्टी पदाधिकारी ,मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि के साथ ही भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.