April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनुमंडल स्तरीय क्विज व भाषण प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी।

अनुमंडल स्तरीय क्विज व भाषण प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन अनुमंडल स्तर पर किया गया है ।जिसमें महुआ अनुमंडल क्षेत्र के सभी छः प्रखंडों के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं ।

अनुमंडल कार्यालय में आयोजित क्विज व भाषण प्रतियोगिता में अनुमंडल क्षेत्र के कई विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपने ज्ञान कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी दबदबा बनाई ।वही महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने क्विज व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया। अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आदर्श पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शंकर कुमार मालाकार ने बताया अभिभावकों का प्रोत्साहन एवं छात्रों के परिश्रम का फल है, जिसके कारण हमारे विद्यालय के विद्यार्थी क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।हम इन छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में सरकारी एवं अन्य कई निजी विद्यालयों की सूचना नहीं होने से नाराजगी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.