विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक हेतु 01 तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक हेतु 15 कर्मियों का चयन किया गया है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक हेतु 01 तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक हेतु 15 कर्मियों का चयन किया गया है।
राष्ट्रपति ने रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे सुरक्षा विशेष बल कर्मियों को
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत करने की घोषणा की
हाजीपुर-14.08.2024
स्वतंत्रता दिवस, 2024 के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति ने रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे सुरक्षा विशेष बल कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत करने की घोषणा की हैं । विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक हेतु 01 तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक हेतु 15 कर्मियों का चयन किया गया है।
इनमें सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक हेतु पूर्व मध्य रेल के निम्नलिखित 03 अधिकारियों/कर्मचारियों का चयन किया गया है –
1. श्री अमरेश कुमार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त
2. श्री उज्जवल दास, सहायक सुरक्षा आयुक्त/पटना
3. श्री अभय कुमार एसआई/दानापुर
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
