निकाला कैंडल मार्च
निकाला कैंडल मार्च
महुआ। रेणु सिंह
कोलकाता में महिला चिकित्सा की हुई रेप के बाद हत्या पर दुखी ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने भी कैंडल मार्च निकालकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। यह कैंडल मार्च बुधवार की शाम महुआ के कड़ियों गांव में निकाला गया। जिसमें युवा वर्ग शामिल होकर कैंडल के साथ गांव का भ्रमण किया।
कैंडल मार्च में शामिल युवा घटना से काफी मर्माहित थे। उन्होंने कहा कि यह कुकृत्य घटना का अंजाम देने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। कैंडल मार्च के साथ युवाओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दिवंगत डॉ मौमिता देवनाथन को इंसाफ मिले। यह कैंडल मार्च गांव के महावीर मंदिर से लेकर ग्रामीण सड़कों पर भ्रमण किया। मुजफ्फरपुर में किशोरी के साथ हुई घटना का भी उन्होंने विरोध जताते हुए घटना के अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
